काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. कपिल कुमार एवं असिस्टेंट प्रोफेसर वसुधा नेगी की पुस्तक “ASSESSMENT OF ANTI-INFLAMMATORY POTENTIAL OF QUISQUALIS INDICA LEAVES” जर्मनी में प्रकाशित हुई। डा. कपिल कुमार ने बताया की यह पुस्तक जर्मनी के लैंबर्ट एकेडमिक पब्लिशिंग द्वारा प्रकाशित की गई है, जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य 48.90 यूरो एवं भारतीय मूल्य ₹5418 है। वसुधा नेगी ने बताया कि यह पुस्तक उनके एवं डॉ कपिल कुमार के द्वारा किए गए शोध पर आधारित है, जो कि डॉ. कपिल कुमार के दिशा निर्देशन में संपन्न हो पाया है। डॉ कपिल कुमार ने बताया कि यह पुस्तक बाजार में ऑनलाइन माध्यम से मिल सकती है। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान ने डॉ कपिल कुमार एवं वसुधा नेगी की इस उपलब्धि पर उनको बधाई दी साथ ही यह भी बताया की हमारे संस्थान ने फार्मेसी शिक्षा में होने वाले अपने निरंतर शोध कार्यों द्वारा देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने डा. कपिल कुमार एवं वसुधा नेगी को शुभकामनाए दी, साथ ही यह भी उल्लेख किया की आने वाले दिनों में सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा और भविष्य में इस तरह के शोध कार्यों में अग्रसर रहेगा। इस अवसर पर संस्थान के सभी अध्यापक गण एवं स्टॉफ सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।









