August 18, 2026
IMG-20260817-WA0013.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप छात्राओं में रचनात्मक, कलात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक चेतना एवं नवाचार की भावना विकसित करने के लिए महाविद्यालय परिसर में कला उत्सव शैली एवं नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन चित्रकला विभाग, गृहविज्ञान विभाग एवं बी0एड0 विभाग के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग लिया। कला उत्सव के अंतर्गत चित्रकला मॉडल हस्तकला तथा पारंपरिक कला से संबंधित विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ0 दीपिका आत्रेय ने विद्यार्थियों की प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में सहायक है। इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय कला संस्कृति और नवाचार से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 वन्दना सिंह, डाॅ0 रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 रंजना, डाॅ0 ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ0 ज्योति रावत, डाॅ0 पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार, एवं समस्त बी0एड0 विभाग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *