चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को एंटी रैगिंग दिवस का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ द्वारा एंटी रैगिंग जागरुकता अभियान चलाया गया।
एंटी रैगिंग नोडल अधिकारी डॉ0 रमा अरोरा ने छात्राओं को रैगिंग का अभिप्राय, कानूनी दंड व परिणाम, शिकायत सम्बन्धी प्रक्रिया एवं ऑनलाइन शपथ-पत्र आदि मुख्य जानकारियों से अवगत कराया।
अंत में महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्या डॉ0 दीपिका आत्रेय ने समस्त छात्राओं को रैगिंग मुक्त कैम्पस सम्बन्धी सामूहिक शपथ दिलायी। इस अवसर पर एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ0 ज्योति रावत, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 अविनाश मिश्रा, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार, श्री रविन्द्र सिंह, श्री घनश्याम एवं छात्रा प्रतिनिधि कु0 निकिता पाण्डे, कु0 शोभिता आदि उपस्थित रहे।




