जसपुर श्री साईं ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में नवप्रवेशित छात्र छात्रों के लिए बड़ी धूमधाम से ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें बीएससी नर्सिंग, पॉलिटेक्निक, बी फार्मा, डी फार्मा, और डिग्री के नए सत्र में प्रवेशित समस्त छात्र एवं छात्राओं के आगमन की खुशी में सीनियर छात्र एवं छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के द्वारा विद्यार्थियों का स्वागत किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन श्री राजकुमार सिंह के द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया ओरिएंटेशन प्रोग्राम में समस्त छात्र-छात्राओं को संस्था के सभी टीचर के बारे में एवं महाविद्यालय के नियम अनुशासन एवं महाविद्यालय की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया। इस शुभ अवसर पर हाल ही में संस्था के पॉलिटेक्निक डिपार्टमेंट के छात्र एवं छात्रा का जेई में सिलेक्शन कुमारी प्रेरणा गौतम एवं आवेश कुमार को महाविद्यालय की तरफ से शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं संस्था के चेयरमैन राजकुमार सिंह ने सभी बच्चों का स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर निदेशक डा० अवनीश चौहान, नर्सिंग प्राचार्य परविंदर शर्मा, फार्मेसी प्राचार्य मो सलमान, पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य,अतुल शर्मा, डिग्री प्राचार्या डा० देविका रावत, कौशल कुमार,डा० शैलजा, संदीप, हीना, नीमा बिष्ट, श्वेता टम्टा, पूजा ऐरी दीपशिखा, शिवम, जतिन, पंकज कश्यप, सहगिल सल्तनत, फरमान, नौशाद,अमित, कुमार,नेहा दुबे, एवं समस्त टीचर उपस्थित थे।




