November 11, 2026
IMG_COM_202611112153066450.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, घटना के कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने की कार्रवाई
पटाखे दिलाने के बहाने बच्ची को झाड़ियों में ले जाने का आरोप, आईटीआई कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
काशीपुर, 11 नवंबर। ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। कोतवाली आईटीआई क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और साक्ष्यों के आधार पर 11 नवंबर को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 10 नवंबर की शाम करीब 6:15 बजे पड़ोस में रहने वाला एक युवक बच्ची को पटाखे दिलाने का बहाना बनाकर अपने साथ शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की सतर्कता से बच्ची को बचाया गया। इसके बाद बच्ची को तत्काल उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटीआई कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डायल 112 से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से संदिग्ध अवस्था में पूछताछ के लिए थाने लाया।पुलिस के अनुसार, पीड़िता और गवाहों के बयानों तथा विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 11 नवंबर को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2), 137(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5M/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *