काशीपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष नेता राजू छीना के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नोटिस प्राप्त लोगों की हरसंभव सहायता करने तथा आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रस्तावित महारैली को सफल बनाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

बैठक में कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को एसआईआर के संबंध में नोटिस मिला है तो वह घबराए नहीं। कांग्रेस पार्टी ऐसे सभी लोगों की दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कराने और आवश्यक आवश्यक सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न रहे।

वही बैठक में 8 अगस्त को हल्द्वानी में आयोजित होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की महारैली को लेकर वक्ताओं ने कहा कि यह रैली उत्तराखंड की जनता की आवाज बुलंद करने का महत्वपूर्ण मंच होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचकर रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण चौहान,एडवोकेट संदीप सहगल,उमेश जोशी एडवोकेट,जय सिंह गौतम,मनोज जोशी एडवोकेट, गौरव, श्रीमती इंदुमान,लता शर्मा, शफीक अंसारी, पार्षद अब्दुल कादिर, पार्षद रशीद फारुकी, रवि ढींगरा, हरदेव सिंह हेरी, ब्रह्मपाल, एडवोकेट इंदर सिंह, सहित बैठक में कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




