September 21, 2026
IMG_COM_202608051149512150.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा घोषित बीसीए एवं बीबीए के हालिया परीक्षा परिणामों में श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, काशीपुर के विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है कि लगन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर तथा बीबीए चतुर्थ व छठे सेमेस्टर में शानदार प्रदर्शन कर इन युवाओं ने अपने माता-पिता के सपनों को पंख दिए हैं और संस्थान का नाम रोशन किया है।

बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर के घोषित परिणाम में संस्थान के सागर बिष्ट ने 86.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, पूजा सुयाल ने 86.00 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान व रुचिका ने 82.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

बीबीए छठे सेमेस्टर में निशा कुमारी ने 79.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, मुस्कान सिंह ने 78.71 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान व भूमिका दानू ने 77.56 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान एवं बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर में प्रिया रावत ने 78.29 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, राहुल ने 78.14 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान व रिया ने 76.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

छात्र-छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान परिसर में खुशी का माहौल है।

विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार ने बधाई देते हुए कहा, यह सफलता छात्रों की अटूट मेहनत और हमारे शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन की देन है। पूरे श्रीराम परिवार को अपने इन होनहारों पर गर्व है।

निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बीसीए एवं बीबीए के छात्रों का विश्वविद्यालय स्तर पर यह शानदार प्रदर्शन संस्थान की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

प्राचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा ने कहा, शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और बच्चों के समर्पण का ही नतीजा है कि आज पूरा संस्थान गौरवान्वित है और हमारे छात्र भविष्य में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योग राज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा, विभागाध्यक्ष (कम्यूटर विज्ञान विभाग) श्री बलविन्दर सिंह, विभागाध्यक्ष (प्रबन्धन विभाग) डॉ0 शोभित त्रिपाठी एवं समस्त प्रवक्ताओं ने छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *