July 21, 2026
IMG_COM_202607211855485230.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

अल्मोड़ा:दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में आर्यन छात्र संगठन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है।उनका आरोप था कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कर सरकार ने छात्र समुदाय की भावनाओं को आहत किया है।संगठन ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।आर्यन छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी लें और तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।उन्होंने कहा कि यदि छात्रों के साथ अन्याय जारी रहा तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा तथा प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।संगठन ने चेतावनी दी कि छात्र हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *