July 4, 2026
IMG_COM_202607041243166020.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

श्री साईं बी.एड. कॉलेज जसपुर का बी० एड० प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा बी० एड० प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-26 का परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें श्री साईं शिक्षण संस्थान महुआडाबरा जसपुर का बीएड प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। बीएड में सचिन सिंह रावत 81.7% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रहे, करमजीत कौर 79.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान पर रहीं और लता 78.8 प्रतिशत प्राप्त करके तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्रबंधक राजकुमार सिंह व डायरेक्टर अवनीश कुमार चौहान ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्राचार्य देविका रानी, विभागाध्यक कौशल कुमार, डॉ० शैलजा,संदीप कुमार, हंसिका, सना, नदीम, प्रवीण कुमार, आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *