काशीपुर : रोटरी क्लब काशीपुर द्वारा रोटरी क्लब भवन में आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके उत्कृष्ट सामाजिक और व्यावसायिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. एसपी. गुप्ता, डॉ. बीएम गोयल, डॉ. पुनीत बंसल, डॉ. वीना जोशी, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. केके अग्रवाल, डॉ. कनिका अग्रवाल, डॉ. अभिषेक गोयल तथा डॉ. एके. सिरोही शामिल रहे। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट कुलभूषण गर्ग को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन राजीव खरबंदा ने किया। इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट कुलभूषण गर्ग ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान नई पीढ़ी को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीएम गोयल ने कहा कि सेवा और समर्पण ही चिकित्सा पेशे की सबसे बड़ी पहचान है तथा रोटरी क्लब समाज में सेवा कार्यों के माध्यम से प्रेरणादायी भूमिका निभा रहा है।
समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 के पूर्व गवर्नर देवेंद्र अग्रवाल, रोटरी फाउंडेशन जोन-6 के एंडोमेंट मेजर गिफ्ट एडवाइजर एवं पूर्व गवर्नर पवन अग्रवाल, रोटेरियन रेखा अग्रवाल, रोटेरियन प्राची अग्रवाल, रोटेरियन राज मेहरोत्रा, रोटेरियन विजय जिंदल, रोटेरियन संजय अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।प्रतिष्ठित चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का रोटरी क्लब ने किया सम्मान






