June 29, 2026
IMG-20260629-WA0046.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जसपुर:कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज नगर पालिका परिषद,जसपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच करने पर कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनमें से कुछ लोग कई दिनों से कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। साथ ही निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में मदिरा पान जैसी सामग्री पाई गई!

मंत्री कैड़ा ने कहा ​जनहित से जुड़े कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या कार्यालय की गरिमा के प्रतिकूल आचरण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंत्री कैड़ा ने ​मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को इस पूरे मामले की नियमानुसार जांच करने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

मंत्री कैड़ा ने कहा जनता के प्रति जवाबदेही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। जनता की समस्याओं का समाधान करना अधिकारियो की जिम्मेदारी है! मंत्री कैड़ा ने कहा अगर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निर्वाहन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *