June 27, 2026
IMG-20260627-WA0011.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त निखिल गोस्वामी और पिंटू नशे की लत तथा अन्य खर्चों की पूर्ति के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चैती मेले के दौरान हुई वाहन चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि उनका एक साथी अजय सिंह मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि बरामद छह मोटरसाइकिलों में से दो बाइक चोरी के दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि अन्य चार बाइक आरोपियों की निशानदेही पर बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *