सुदर्शन समाचार ब्यूरो
काशीपुर:अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब 17 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जैतपुर मोड़ से करीब एक किलोमीटर आगे बेगमाबाद रोड पर कार्रवाई करते हुए ग्राम मुकुंदपुर निवासी कुलवंत सिंह (35) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक नीले रंग के कट्टे में रखे 53 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली आईटीआई में मुकदमा संख्या 170/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरविंदर कुमार, कांस्टेबल रमेश बंग्याल एवं कांस्टेबल दीपक जोशी शामिल रहे।






