

रूद्रपुर 23 जून, 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को नियमित कोर्ट लगाकर लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारण किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि बकायदारो से कड़ाई से राजस्व वसूली की जाय।
जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के पुलिस विभाग को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए सक्रियता से कार्य करना सुनश्चित करें। उन्होने जनपद में गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिये। उन्होने न्यायालयों में अभियोजन पक्ष द्वारा पैरवी प्रभावी तरीके से रखने के निर्देश दिये ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके। उन्होने कहा कि विवेचना में जो कमियां रही हो उसकी चैक लिस्ट बनाकर अन्य पाॅक्सो मामलों में विवेचना किया जाये। उन्होने कहा कि पुलिस व अभियोजन विभाग की कमी के कारण कोई अपराधी कोर्ट से दोषमुक्त न हो इसका विशेष ध्यान रखे। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को मजिट्रीयल जांच समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने अभियोजन व पुलिस आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करे व कही कोई कठिनायी आती है तो व्हाट्सप ग्रुप साझा कर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने बन्दोबस्त चकबंदी अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है उन गांवांे की चकबंदी प्रक्रिया में तेजी लाते हुए आगामी मार्च तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब व अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने सीएम हैल्पलाईन, सीएम जन समर्पण पोर्टल, आयोग के सन्दर्भो, रिट याचिका सन्दर्भो, आॅडिट आपत्तियों, पेंशन प्रकरणों आदि की आख्या रिपोर्टिंग को समय सीमा के भीतर भेजने के निर्देश दिये। उन्होने सीएम हैल्प लाईन व जन समर्पण पोर्टल में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये समय से निस्तारण करने व शिकायतकर्ता से स्वयं वार्ता भी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने एआरटीओ को ओवर लोड वाहनों व एनएच सर्विस लेन में पार्किंग करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थाे की नियमित सैम्पलिंग करने के निर्देश दिये ताकि जनमानस को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सकें। उन्होने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थ विक्रेताओं, होटल, रेस्टोरेंट संचालको के साथ कार्यशाला का आयोजन कर खाद्य पदार्थो में मिलावट के विरूद्ध जागरूक करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कार्यशाला में सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी, सीओ, नगर निकाय अधिकारियों को भी बुलाया जाय। उन्होने कहा कि रोस्टर बनाकर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में नियमित जांच व सैम्पलिंग भी की जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ऋचा सिंह, ओसी हिमांशु जोशी, सीओ वैभव सैनी, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीएस जंगपांगी, डीजीसी मनोज कुमार तिवारी, बरीत सिंह, एआरटीओ संदीप वर्मा, मोहित कोठारी, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी, अभिहित अधिकारी एलएम पाण्डे आदि उपस्थित थे तथा अन्य उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व सम्बन्धित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।




