सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, काशीपुर के विज्ञान विभाग द्वारा हिमालयन बॉटेनिकल गार्डन, नैनीताल में एक शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बी.एससी. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति, वनस्पति विज्ञान एवं जैव विविधता के प्रति व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की औषधीय एवं दुर्लभ वनस्पतियों का अवलोकन किया तथा उनके वैज्ञानिक महत्व को समझा। विभाग के शिक्षकों ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, पौधों की प्रजातियों तथा प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने इस शैक्षिक यात्रा को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री महेश सिंह चौहान एवं चेयरमैन श्री गोपाल सिंह चौहान ने इस शैक्षिक भ्रमण के लिए सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में कॉलेज के विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष अक्षिता भट्ट, असिस्टेंट प्रो. शगुन भटनागर, अभिषेक अग्रवाल, किरण बंसल, आमिर हमीद सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीमा चौहान ने इस शैक्षिक भ्रमण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं व्यावहारिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक अनुभव भी प्रदान करते हैं।




