August 12, 2026
IMG_COM_202603251457188970.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। आज यहां मानपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में हिंदू वाहिनी का स्थापना दिवस पूरे जोर-शोर से मनाया गया। कार्यक्रम स्थल भगवान जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली रहे। उन्होंने कहा कि सनातन उनका धर्म है और विकास उनका सोंक। सनातन की रक्षा और सेवा के लिए उन्हें जहां भी और जो भी जिम्मेदारी सोंपी जाएगी उसको वें सहर्ष पूरा करेंगे।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार आती है तब तब एक सवाल उठता है कि उथल-पुथल क्यों होती है। मेरा कहना है की वर्षों से जो लोग अनाधिकृत रूप से नियमों को तोड़ मरोड़ कर और बदलकर आनंद ले रहे थे भाजपा सरकार आने पर उन नियम कायदों को सही किया गया है जिस कारण उथल-पुथल होना स्वाभाविक है। महापौर ने कहा कि मैं आपकी अधिक से अधिक सेवा कर सकूं इसीलिए राजनीति में आया हूं। जब उनसे कार्यक्रम में मांग की गई की मंदिरों के आसपास की सड़कों को दुरुस्त किया जाए ताकि भक्त जन मंदिरों में आराम से पहुंच सके तो उन्होंने साफ कहा की जिस मंदिर के पास भी कहीं सड़क की कोई दिक्कत हो वह मुझे तुरंत बताई जाए मैं उसका समाधान करूंगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाए जाने पर उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अनेक रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम में मुरादाबाद से पधारे संत शिवदत्त प्रदेश अध्यक्ष रुचिन शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री आनंद तिवारी पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा प्रदेश मंत्री अभिषेक शर्मा प्रथम महिला उर्वशी दत्त बाली राधा चौहान स्पर्श टंडन राघवेंद्र नागर वेद प्रकाश विद्यार्थी पीयूष गोयल प्राची तिवारी शिवदासी प्रियंका अग्रवाल शेष कुमार सितारा कायस्थ सभा के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना एडवोकेट रसिक सक्सेना अश्वनी चौहान निशा सिंह पूजा अरोरा पार्षद सुरेश सैनी रवि प्रजापति गुंजन प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान पीहू त्रिपाठी ओम पोपली रोहित चौहान वंश त्यागी करुणा बिश्नोई महेंद्र सिसोदिया संगीता अरोड़ा अनिल कुमार शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष विनायक शर्मा जिला अध्यक्ष संचित मिश्रा प्रदेश मंत्री बीके चंद्रावती सहित सैकड़ो स्त्री पुरुष और साधु सन्यासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *