
काशीपुर में महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे में श्रीमती वात्सल्य ने कहा कि वह लंबे समय तक कांग्रेस में महानगर से लेकर प्रदेश स्तर पर कई पदों पर कार्यरत रहकर सदैव पार्टी की निष्ठा से सेवा करती आयीं हैं लेकिन अपरिहार्य कारणों से वह कांग्रेस में अब महानगर अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे रहीं हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वह एक कार्यकर्ता की तरह कांग्रेस के लिए काम करती रहेंगी। गौरतलब है कि इससे पहले महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश के कई कांग्रेस नेता अपना पद छोड़ चुके हैं।







