उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में आज शाम मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसमें सवार 50 मजदूर घायल हो गए जबकि 2 महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान कुछ घायल गम्भीर बताये जा रहे हैं। सूचना के बाद लोगो ने आनन फानन घायलों को काशीपुर के सहोता हॉस्पिटल और केवीआर हॉस्पिटल के अलावा हल्द्वानी में भी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

आपको बता दें कि जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर के ग्राम केशोवाला के आपस विक्रमपुर गांव में ट्राली पलटने से 50 लोगो से अधिक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये, जहां ग्रामीणों ने निजी वाहनों से घायलों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। कुछ घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है और दो महिलाओं की मौत हो गयी है।

बाजपुर के ग्राम भीकमपुरी निवासी बुक्सा जनजाति के लोग मजदूरी करने के लिए ग्राम विक्रमपुर स्थित राणा फार्म में गए थे। मजदूरी करके देर शाम घर वापस लौटते समय ग्राम विक्रमपुर में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे करीब 50 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार व ग्रामीण एकत्र हो गए जहां भाजपा नेता व ग्रामीणों ने निजी वाहनों से घायलों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है वही दर्जनों लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी प्राप्त हुई वैसे ही सीएमओ को फोन से सूचना देकर घायलों का उपचार कराने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि सीएमओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो 108 उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि घायलों का उपचार किया जा रहा है और घायलों की हर संभव मदद की जाएगी।

एसपी सिटी काशीपुर चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि बाज़पुर के विक्रमपुर में दर्जनों मजदुरो से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई जिसमें दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष मजदूर घायल हो गए हैं और दो महिलाओं की मौत हो गयी है। हादसे में दो दर्जन से अधिक घायलों को काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित सहोता मल्टीस्पेसिलिटी होस्पिटल तथा दर्जन भर से अधिक घायलों को केवीआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।







