March 24, 2026

काशीपुर में चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ कीर्ति पन्त, कार्यक्रम अधिकारी डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय एवं डॉ. अंजलि गोस्वामी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान शिविरार्थियों ने सरस्वती वंदना, कुमाऊंनी नृत्य तथा बेटी बचाओ अभियान पर आधारित नाटिका की जबरदस्त प्रस्तुति दी। वहीं शिविर के दूसरे सत्र में महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई।

इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व तथा युवाओं के लिए विशेष शिविर के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से छात्र अपने अनुभव लेकर अपने व्यक्तित्व का निर्माण कर कुशल प्रशासक, कुशल नेता व सामाजिक दायित्वों हेतु तत्पर रहकर समाज के सक्रिय सदस्य बनते हैं। इस मौके पर डॉ. मंजू सिंह, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. मंगला, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अमिता गुप्ता, श्रीमती दीक्षा मेहरा, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती मीनाक्षी पंत आदि स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *