August 13, 2026

विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। इसी के अंतर्गत काशीपुर में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र चंद्र सिंह द्वारा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आज महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में भारी वोटों से जीत दिलाने के लिए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया।

काशीपुर में आज से समस्त कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र चंद्र सिंह ने आज कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए महाराणा प्रताप चौक से मेन बाजार, मोहल्ला किला होते हुए अल्ली खां मौहल्ला होते हुए डोर टू डोर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से आगामी 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चहुमुखी विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है अन्य कोई नहीं। इस दौरान मुख्य बाजार में व्यापारियों ने उनका फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र चंद्र सिंह ने कहा कि यहां की जनता ने पिछले चार बार से भाजपा विधायक चुना लेकिन फिर भी वह विकास को लेकर जनता की कसौटी पर खरे नहीं उतरे और काशीपुर क्षेत्र का विकास करने में असफल साबित हुए हैं उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कि यदि जनता उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में काशीपुर से विधायक बनाती है तो वह सड़क , स्वास्थ्य शिक्षा समेत अन्य सभी गंभीर मुद्दों पर कार्य कर क्षेत्र का विकास करेंगे।

जनसंपर्क के दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने सम्मानित जनता से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने एवं कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पिछले तमाम वर्षों से भाजपा विधायक ने क्षेत्र का विकास करने के नाम पर मात्र खानापूर्ति ही की है विकास नहीं। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह का गर्मजोशी के साथ व्यापारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जनसंपर्क के दौरान समस्त कांग्रेस जनों द्वारा कोरोना गाइडलाइन का भी पालन करते हुए मास्क पहनकर जनसंपर्क किया गया। इस मौके पर तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर मौजूद कांग्रेस जनों में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट महारानी मणिमाला, मनोज जोशी एडवोकेट, अरुण चौहान, आशीष अरोरा बॉबी, मुक्ता सिंह, इन्दुमान, गुरमुख सिंह, राजीव चौधरी,शशांक सिंह, विमल गुड़िया, अर्पित मेहरोत्रा,चेतन अरोरा, अजिता शर्मा,अब्दुल सलीम एंड, माजिद अली, इन्दर सिंह एडवोकेट,अलका पाल , निश्चित गुड़िया, सरित चतुर्वेदी, दीपिका गुड़िया आत्रेय, उमा वात्सल्य, गौतम मेहरोत्रा, सुभाष पाल,त्रिलोक अधिकारी, सुहेल खान, इंदर सेठी, संजय रावल, राजा भैया,ब्रह्मा सिंह पाल, फैजान, विकल्प गुड़िया, शफिक अहमद अंसारी, महेंद्र लोहिया, राहुल कांबोज, गौतम मेहरोत्रा, प्रभात साहनी, रजवंत सिंह, हरीश त्रिपाठी,शषी कुंदरा, जितेन्द्र सरस्वती, जय सिंह गौतम, गुरनाम सिंह गामा, इरफान गुड्डू, नंदकिशोर कांबोज, आशीष, अब्दुल कादिर, सूरज कुमार, अजगर, तरुण लोहानी, विकल्प गुड़िया, राजेश शर्मा, डॉ॰ रमेश कश्यप, नौशाद हुसैन पार्षद, फिरोज हुसैन पार्षद, मीनू गुप्ता, मंसूर अली मंसूरी, मंसूर अली मेफेयर, मनोज पंत, सचिन नाडिग एडवोकेट ,अनीस अंसारी, सादाब चौधरी, दिलशाद अंसारी,तोकिर अंसारी, आरिफ अंसारी पार्षद, वसीम, जफर मुन्ना, प्रीत बम ,रवि ढींगरा ,नितिन कौशिक, विकास कौशिक, महेंद्र बेदी, इल्याज माहिगीर , आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *