राज्य में उर्जा कर्मियों की हड़ताल की टेंशन अब समाप्त हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई बैठक के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है। कर्मचारियों द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों में मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद सहमति बन गयी है। इसका साफ मतलब है कि अब ऊर्जा कर्मी हड़ताल पर नहीं जाएंगे।





