February 7, 2026

प्रदेश के मुख्यमंत्री की शव यात्रा को कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एड. ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। उत्तराखंड सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों के पुराने ग्रेड पे को शीघ्र बहाल ना करने पर आक्रोशित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर आक्रोश प्रकट करते हुए उत्तराखंड मित्र पुलिस कर्मियों के परिवार का शोषण भाजपा सरकार कर रही हैं। राजेश रस्तोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी  इस शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगी तथा सरकार को चाहिए कि प्रदेश की जनता के साथ-साथ पुलिस कर्मियों के पुराने ग्रेड पे का भी संज्ञान लेकर विकास करें। महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने कहा की पुलिस कर्मी 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। निस्वार्थ कोरोना काल में भी कोरोना वीरों के रूप में अपने कार्य को जनता के प्रति मेहनत व लगन से कार्य किया ऐसे में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा निष्क्रियता के चलते पुलिस कर्मियों का परिवार भी कहीं ना कहीं भाजपा शासन में शोषण का शिकार बन रहा है। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह चौहान ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा की महंगाई, भ्रष्टाचार व कोरोना काल में भाजपा की दोगली नीतियों से प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। ऐसे में पुलिस कर्मियों के पुराने ग्रेड पे को शीघ्र बहाल नहीं किया गया तो भाजपा सरकार की गलत नीतियों का जवाब प्रदेश की जनता अवश्य ही देगी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने के लिए भी तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल का प्रत्येक कार्यकर्ता सच्चे सिपाही की तरह पूरी निष्ठा से जनता की सेवा में कोरोना काल में भी सेवा भाव से कार्य किया है। भविष्य में होने वाले चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट कहा कि पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे को शीघ्र बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री की शव यात्रा का शुभारंभ काशीपुर से किया जा रहा है। जिस का समापन देहरादून कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के द्वारा समापन करेंगे। आक्रोशित कांग्रेस जनों में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, सूर्य प्रताप सिंह चौहान ,अरुण चौहान , ब्रह्मा सिंह पाल, सफीक अहमद अंसारी, ओमपाल सिंह चौहान, नौशाद हुसैन पार्षद, मंसूर अली मेफेयर, हिमांशु गौरव, महेंद्र बेदी सचिन नाडिग, अजीता शर्मा, गीता चौहान ,अनीस अंसारी ,डॉ रमेश कश्यप, अफसर अली, मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, रोशनी बेगम, इंदुमान, राजू छीना, नितिन कौशिक, राशिद फारुकी, आदि कांग्रेस जन  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *