February 7, 2026

पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों के खिलाफ महाराष्ट्र मे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान बीती शनिवार को मुंबई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भाई जगताप के नेतृत्व में शहर के एंटॉप हिल के भरणी नाका इलाके में एक बैलगाड़ी मार्च निकाला गया। इसी दौरान एक हादसा हो गया। प्रदर्शन के दौरान बैलगाड़ी टूट गई। हादसे में कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मुंबई में एक बैलगाड़ी के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे थे। धरने के दौरान सबसे आगे चल रही बैलगाड़ी पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप अपने दो दर्जन समर्थकों के साथ खड़े थे। इसी दौरान अधिक वजन के चलते बैलगाड़ी टूट गई। इसके बाद भाई जगताप अपने समर्थकों के साथ नीचे गिर पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *