February 7, 2026

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को सबसे बड़ी जीत दिलाने वालीं पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। ममता के लिए शपथ ग्रहण की तारीख तय किए जाने से यह साफ हो गया है कि नंदीग्राम में हार के बावजूद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर वह खुद बैठेंगी। दीदी 5 मई को तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगी। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी आज शाम सात बजे राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश करेंगी। इससे पहले ममता बनर्जी को सर्वसम्मति से टीएमसी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी एक सादे समारोह में 5 मई को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी तो उनके मंत्री अगले दिन 6 मई को शपथ लेंगे। संविधान के मुताबिक, ममता बनर्जी विधानसभा का सदस्य नहीं होते हुए भी मुख्यमंत्री बन सकती हैं, लेकिन छह महीने के भीतर उन्हें निर्वाचित होना होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित अंतिम चुनाव परिणाम के अनुसार पार्टी को 292 विधानसभा सीटों में से 213 पर जीत हासिल हुई है जो बहुमत के जादुई आंकड़े से भी कहीं अधिक है। भाजपा राज्य की सत्ता से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकने में सफल नहीं हो पाई, लेकिन यह पहली बार है जब वह बंगाल में मुख्य विपक्षी दल बन गई है।

1 thought on “ममता बनर्जी होंगी बंगाल की अगली सीएम, कब होगा शपथ ग्रहण, टीएमसी आज ही पेश करेगी दावा।

  1. बाकई दीदी बंगाल की शेरनी है आज फिर साबित कर दिया जंगल का राजा शेर होता है लेकिन बंगाल की शेरनी जंगल के राजा से भी…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *