November 26, 2026
IMG_COM_202611251122126030.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जसपुर। जसपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी सरदार सूबा सिंह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। चुनाव प्रचार की शुरुआत के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में घर-घर दस्तक देकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं।जनसंपर्क अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों से मुलाकात कर पार्टी की नीतियों और आगामी चुनाव को लेकर अपनी बात रख रहे हैं।वहीं पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा है कि अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोग पार्टी को अपना समर्थन दे रहे हैं।सरदार सूबा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता जसपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क को गति देने में जुटे हैं। आने वाले दिनों में अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *