जसपुर। हरिद्वार से अपने आवास जसपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे राज्य मंत्री डॉक्टर यूनुस चौधरी ने बताया कि हरिद्वार में उत्तराखंड भाजपा की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक 21 नवंबर से शुरू हुई, उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग करने से पूर्व पार्टी पदाधिकारी ने अपना पंजीकरण कराया। बताया गया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं सांसद अजय भट्ट सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य नेता उपस्थित रहे।बैठक में संगठन की मजबूती, प्रदेश के विकास और आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वही आपको बताते चले कि प्रदेशभर से पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता से बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


बैठक में पहुंचे राज्य मंत्री डॉ यूनुस चौधरी ने कहा कि हरिद्वार में आयोजित भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग करना मेरे लिए गौरव का विषय रहा। मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी एवं सांसद श्री अजय भट्ट जी का मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। इस बैठक में संगठन की मजबूती, प्रदेश के विकास और आगामी रणनीतियों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। भाजपा का मजबूत संगठन ही जनसेवा और विकास कार्यों को नई गति प्रदान करता है। मैं पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों के प्रति निरंतर समर्पित रहूँगा।
