November 26, 2026
IMG-20261125-WA0049.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:यश कीर्ति सेतु 2.0 के अंतर्गत काशीपुर में 24 नवंबर को एक भव्य मिनी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें इनर व्हील क्लब ऑफ काशीपुर ने प्रायोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर श्री दीपक बाली जी के प्रेरणादायक संबोधन एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के साथ हुआ।
मैराथन का शुभारंभ संस्कृति ग्रीन्स से हुआ तथा इसका समापन ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में हुआ। इसमें प्रतिभागियों के लिए 4 अलग-अलग श्रेणियों में दौड़ आयोजित की गई। 2.5 किलोमीटर की दौड़ अंडर-14 एवं 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए तथा 5 किलोमीटर की दौड़ 15 से 21 वर्ष एवं 21 से 55 वर्ष आयु वर्ग के लिए रखी गई।
इनर व्हील क्लब काशीपुर के अनेक सदस्यों ने युवा एवं वरिष्ठ आयु वर्ग में पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया तथा सफलतापूर्वक मैराथन पूरी की। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, रिफ्रेशमेंट कूपन एवं मेडल प्रदान किए गए। क्लब को आयोजन में प्रायोजक के रूप में सहयोग देने हेतु आयोजकों द्वारा ‘स्मृति चिह्न’ देकर सम्मानित भी किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’,’फिट है तो हिट है ‘और ‘स्वच्छ काशीपुर’ जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को जन-जन तक पहुँचाना तथा नागरिकों को स्वास्थ्य, फिटनेस और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष श्रीमती रुपाली अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती शिल्पी अग्रवाल, सचिव श्रीमती सारिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती नूपुर अग्रवाल, आईएसओ श्रीमती स्वाति अग्रवाल, एडिटर श्रीमती स्मृति अग्रवाल, श्रीमती सुमन जिंदल, श्रीमती रचना गर्ग, श्रीमती रेनू रावल, श्रीमती अंशु बंसल, श्रीमती पूजा अग्रवाल, श्रीमती ऋचा अग्रवाल, श्रीमती साक्षी अग्रवाल, श्रीमती अंजलि गोयल श्रीमती सलोनी बंसल सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
इनर व्हील क्लब काशीपुर ने इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाकर यह संदेश दिया कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए हर उम्र के व्यक्ति का फिटनेस के प्रति जागरूक एवं सक्रिय होना आवश्यक है। यह आयोजन स्वास्थ्य, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *