November 9, 2026
IMG-20261108-WA0031.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

हल्द्वानी। नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट जी ने दीपावली के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर उन्होंने अपने हल्द्वानी स्थित आवास पर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।श्री भट्ट ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी को प्रेम, सद्भाव, एकता और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कामना की कि माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार का जीवन सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियों से आलोकित हो तथा हमारा उत्तराखंड और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *