काशीपुर। के डी एफ की ओर से बीती रात यहां गुरु द्रोणाचार्य की तपोस्थली द्रोणा सागर पर नवरात्रि महोत्सव एवं उद्योग रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर माता की चौकी भी हुई जिसमें सैकड़ो लोगों ने शामिल होकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था, काशीपुर की सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम स्वर्गीय श्री मिथलेश कुमार गलबलिया को समर्पित रहा। इस शानदार आयोजन के मुख्य अतिथि काशीपुर के महापौर दीपक बाली रहे तो वहीं, मुख्य यजमान उद्यमी योगेश जिंदल और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुधा जिंदल रहे।
के डी एफ द्वारा आयोजित इस नवरात्रि महोत्सव के द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने और समाज में आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि ऐसेआयोजन समाज में भक्ति और सकारात्मकता का संचार करते हैं तथा हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं ।उन्होंने इस शानदार आयोजन के लिए काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष राजीव घई और उनके सहयोगियों तथा दुर्गा जागरण मंडली एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे योगेश जिंदल और उनकी पत्नी सुधा जिंदल को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए काशीपुर डेवलपमेंट फोरम का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि मां भगवती की कृपा से यह महोत्सव श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ आगे बढ़े तथा सभी श्रद्धालुओं पर मां का आशीर्वाद बना रहे।इस अवसर पर सूर्या रोशनी लिमिटेड के प्लांट हेड शुभम चमोली केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई महामंत्री चक्रेश जैन डॉक्टर एसपी गुप्ता, डॉक्टर अरविंद शर्मा, डॉ बी एम गोयल ,अमित शर्मा,डॉ दीपिका गुड़िया अपूर्व जिंदल, विमल गुड़िया, विकल्प गुड़िया मीडिया सेंटर के अध्यक्ष विक्टर सेठी पार्षद पुष्कर बिष्ट शिक्षक कौशलेश गुप्ता सहित नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ो लोग शामिल रहे।
