October 12, 2026
IMG-20250818-WA0003.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर :महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने बेमौसमी ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के लिए सरकार से प्रभावित किसानों को 50 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की मांग की। महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि ओलावृष्टि और वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में धान की फसल बुरी तरह से बर्बाद हो गई है,किसानों की दुर्दशा पर सरकार कर रवैया उदासीन है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आंधी_बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। सरकार नुकसान के आकलन के लिए ड्रोन से सर्वे करा रही है, जबकि वास्तव में धरातल पर सर्वे करने की आवश्यकता है। धान और गन्ने की फसल बर्बाद होने से क्षेत्र का किसान आंसू बहा रहा है। दूसरी तरफ जिन किसानों का धान तैयार था, अनेको क्षेत्र में अभी तक कांटे तक नहीं लग पाए। किसानों की तैयार फसल पर अचानक बारिश, ओला और आंधी से पूरी फसल गिर गई। सरकार को धरातल पर निरीक्षण करवा कर फसल के आकलन और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए 50 हजार ₹ प्रति एकड़ की दर निर्धारित करनी होगी। कांग्रेस सदैव किसानों के हितों के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *