October 12, 2026
IMG_COM_202610110649451630.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

हरिद्वार: नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में 09 अक्टूबर 2026 को रुड़की के होटल दीप रेजीडेंसी में जागरूकता बैठक आयोजित हुई। इसमें व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों, होलसेलरों, डिस्ट्रीब्यूटरों और रिटेल व्यवसायियों ने भाग लिया। उपायुक्त गढ़वाल मंडल आर.एस. रावत ने त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम-2006 के प्रावधानों तथा कुट्टू आटे के निर्माण, विक्रय एवं भंडारण में बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी और व्यापारियों की शंकाओं का मौके पर समाधान किया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने कुट्टू निर्माण से विक्रय तक लेबल पर अंकित की जाने वाली जानकारियों और पिछली घटनाओं से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी गई। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय, दिलीप जैन और कपिल देव ने लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन, खाद्य पदार्थों के लेबल की फॉस्कोस (FoSCoS) पोर्टल पर ऑनलाइन जाँच की प्रक्रिया, प्रवर्तन कार्यवाही और ऑनलाइन निरीक्षण के बारे में बताया। बैठक का संचालन FSSAI के ट्रेनिंग एवं आउटरीच पार्टनर आशीष भार्गव ने किया। इस अवसर पर व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि धीरसिंह,रामगोपाल कसल, कवीश मित्तल, रुड़की डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल स्नेही, महामंत्री सुशील गुलाटी, मुख्य सलाहकार संजीव आहूजा, प्रदेश महामंत्री नितिन शर्मा और प्रवीण मेहंदीरत्ता सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *