काशीपुर। यूएसए की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी विश्व के अग्रणी 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची के अनुसार काशीपुर, उत्तराखंड स्थित ऊधम सिंह नगर जिले के ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के चेयरमैन, डॉ. अनिल कुमार सक्सेना को शामिल किया गया है। डॉ. अनिल कुमार सक्सेना को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी सूची में विश्व के 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में पांचवी बार शामिल किया गया है। यह भी सूचित किया गया कि शोध कार्यों ( बायो मॉलिक्यूलर एवं ऑर्गेनिक केमिस्ट्री वैज्ञानिकों )के आधार पर जारी की जाने वाली सूची है। डॉक्टर सक्सेना को भारत में फार्मास्यूटिकल रिसर्च एरिया के लिए रिसर्चर (QSAR), तकनीक का जनक माना जाता है, डॉक्टर सक्सेना पूर्व में सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CDRI), लखनऊ में प्रिंसिपल साइंटिस्ट एवं मुख्य वैज्ञानिक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने सिंथेटिक और बायोलॉजिकल केमिस्ट्री विज्ञान में भी सक्रिय रूप से काम किया है, जिसके परिणाम स्वरूप इनको 300 से अधिक वैज्ञानिक पेपर और 72 पेटेंट प्राप्त हुए हैं। डॉक्टर सक्सेना को अलेक्जेंडर वान हम्बोल्ट फेलोशिप, इंडियन नेशनल साइंस अकेडमी (INSA ) यंग साइंटिस्ट मेडल और रैनबैक्सी अवार्ड सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उनके द्वारा काशीपुर, उत्तराखंड में वर्ष 2009 में जसपुर रोड पर फार्मेसी शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपर) की स्थापना की गई, जिसमें वर्तमान में बी. फार्मा, डी. फार्मा एवं एम. फार्मा कोर्सेज संचालित किए जा रहे हैं। संस्थान के सचिव डॉ. आरूणि सक्सेना ने कहा कि डॉ. अनिल कुमार सक्सेना ने विश्व अग्रणी और ख्याति प्राप्त वैज्ञानिको में स्थान प्राप्त कर संस्थान एवं फार्मास्यूटिकल एजुकेशन को भारत मे ही नही अपितु पूरे विश्व मे गौरवान किया है । डॉक्टर सक्सेना को पिछले वर्ष भी सीईजीआर द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से द्वारा क्लासिक टाइम्स अवार्ड से नई दिल्ली में सम्मानित किया जा चुका है । संस्थान के निर्देशक, डॉ. दीपक तेवतिया, बी फार्मा विभाग अध्यक्ष डॉ० सिसिर नंदी , डी फार्मा विभाग अध्यक्ष अरुण कुमार,डॉ० सरफ़राज़ अहमद, डॉ० रंजना, डॉ० गायित्री जोशी, मुनीर आलम, स्वाति टम्टा, अंजलि नेगी, सहजाद अंसारी, हर्ष शारदा, शंध्या धारकीया, मीनल ठाकुर, अभीतुल पचौरी, मो० शाहनूर, आशिया, कुलदीप सिंह, राहुल कुमार, साकिब, फरीद अहमद, माहीनूर, शहनावाज़ एवं समस्त स्टाफ ने इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार सक्सेना को शुभकामनाए दी ।
