October 13, 2026
IMG-20261012-WA0014.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए काशीपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से क्षेत्र की ज्वेलरी शॉप्स का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने दुकानों में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान दुकानदारों को प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे सुचारू रखने, सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।
काशीपुर पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

काशीपुर पुलिस का संदेश
त्योहार मनाएं सुरक्षित, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *