काशीपुर,:चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय, काशीपुर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत मेरे सपनों का भारत ’’ विकसित भारत/2047’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा डिजिटल इण्डिया, करंट इण्डिया, इनोवेटिव भारत, माय फ्यूचर इंडिया एवं उत्तराखण्ड के विकास की परिकल्पना आदि शीर्षकों पर विकसित भारत 2047 की उपलब्धियों को दर्शाया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कु0 साक्षी द्वितीय स्थान में कु0 अंशिका गोला तथा तृतीय स्थान कु0 दिप्ती एवं कु0 निहारिका आर्या ने प्राप्त किया, एवं मानसी, काजल, आकांक्षा को सांत्वना पुरुस्कार हेतु चुना गया। निर्णायक मण्डल में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 वन्दना सिंह एवं असि0प्रो0 डॉ0 गीता मेहरा ने भूमिका निभायी।
इस अवसर पर असि0प्रो0 डॉ0 डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 पुष्पा धामा, डॉ0 रंजना, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 शीतल अरोरा, डॉ0 ज्योति रावत, कु0 सृष्टि सिंह उपस्थित रहे।
