चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर में दिनांक 8-10-26 को रूहानी मिशन कृपाल आश्रम आध्यात्मिक सोसाइटी एवं महाविद्यालय की एंटी ड्रग कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में एक ध्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला की मुख्य वक्ता श्रीमती सुषमा लुथरा रहीं, जिन्होंने ध्यान के माध्यम से तनाव प्रबंधन पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान किस प्रकार तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और शांत मन के साथ शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायक है। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्त स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना रहा ।
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 वन्दना सिंह, डाॅ0 रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ0 दीपा चनियाल डाॅ0 गीता मेहरा, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 रंजना, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ0 ज्योति रावत,एवं कुमारी सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।
