सुदर्शन समाचार ब्यूरो
काशीपुर। मुख्य बाजार में लड़ाई-झगड़ा कर अफरातफरी और शांति भंग करने के आरोप में काशीपुर पुलिस ने छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 8 अक्टूबर 2026 को की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी गांधीनगर, ढकिया नंबर-1, कुंडेश्वरी क्षेत्र के निवासी हैं।
