October 4, 2026
IMG_COM_202610031235238270.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। काशीपुर के विकास को लेकर महापौर दीपक बाली की सक्रियता शुरू से ही लगातार देखने को मिल रही है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों की स्थिति का मौके पर पहुंचकर जायजा लेने और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय कर समस्याओं का समाधान कराने की उनकी कार्यशैली चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने लक्ष्मीपुर माइनर का स्थलीय निरीक्षण कर सिंचाई विभाग, यूपीसीएल, नगर निगम और निर्माण संस्था के अधिकारियों के साथ शेष कार्य में आ रही बाधाओं की समीक्षा की

महापौर दीपक बाली की कार्यशैली का एक पहलू यह भी है कि वे विकास को किसी एक क्षेत्र या वर्ग तक सीमित रखने के बजाय नगर के अलग-अलग हिस्सों में काम आगे बढ़ाने पर जोर देते हैं। अपने सार्वजनिक बयानों में भी वे जाति, धर्म और दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी क्षेत्रों में विकास की बात करते हैं। बीते दिनों लक्ष्मीपुर माइनर का निरीक्षण इसी सोच का एक उदाहरण माना जा रहा है, जहां अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र को लेकर महापौर ने कार्यालय में बैठकर स्थिति जानने के बजाय मौके पर पहुंचकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समस्या को समझा और समाधान की दिशा में कार्रवाई आगे बढ़ाई।

लक्ष्मीपुर पट्टी की सड़क को लेकर भी गंभीरता
पिछले काफी समय से लक्ष्मीपुर पट्टी क्षेत्र की खराब सड़क की समस्या भी स्थानीय लोगों के लिए लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है। क्षेत्र की खराब सड़क व्यवस्था को लेकर महापौर की ओर से संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई और बजट तैयार कराने की पहल किए जाने की बात सामने आई है। ऐसे प्रयासों से स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि क्षेत्र की सड़क और आवागमन से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान आगे बढ़ेगा।वही महापौर दीपक बाली की कार्यशैली को लेकर अल्पसंख्यक समाज के लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाना स्वागतयोग्य कदम है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महापौर दीपक वाली काशीपुर के हर व्यक्ति के मेयर हैं चाहे वह किसी भी धर्म जाति का ही क्यों ना हो क्योंकि उनके द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याएं सुनना और अधिकारियों को निर्देश देना उनकी क्षेत्रीय विकास के प्रति सक्रिय कार्यशैली को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *