September 27, 2026
IMG_COM_202609271016567850.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद में नई जिम्मेदारी मिलने पर राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि मुझे नई जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री जी ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रदेश और समाज की सेवा करने का प्रयास करूंगा। साथ ही उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करने का प्रयास करेंगे।


डॉ. चौधरी ने कहा कि इस जिम्मेदारी के पीछे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का स्नेह, सहयोग और विश्वास महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयास, अनुशासन और आपसी समन्वय से होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा, समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने की अपील की।डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं के सामने जनता के बीच संवाद बढ़ाने, सरकार की योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता, अनुशासन और सकारात्मक जनसंवाद के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
उन्होंने अंत में कहा कि “मुझ पर व्यक्त किए गए विश्वास के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व, सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह जिम्मेदारी मेरे लिए सेवा का संकल्प है और मैं पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ समाज और संगठन के हित में पूरी ईमानदारी से कार्य करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *