September 26, 2026
IMG_COM_202609262207038600.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में फार्मासिस्ट डे के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का उत्साह एवं उमंग के साथ भव्य समापन हुआ।

समापन समारोह में कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान में आए मुख्यअतिथि इंटरनेशनल वेटलिफ्टर राजीव चौधरी, वरिष्ठ योग गुरु डॉ आर सी शर्मा, डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उधम सिंह नगर सरदार हरजिंदर सिंह, संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान निदेशक फार्मेसी डॉ कपिल कुमार, प्रिंसिपल आफ नर्सिंग डॉ राजकुमार चौधरी, प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज डॉ सीमा चौहान द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रचलित कर किया गया।
प्रतियोगिताओं में कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।


तीन दिनों तक आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने टीम भावना, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और परिसर में खेलों को लेकर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।


समापन अवसर पर विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी महत्वपूर्ण है। खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थान कॉलेज मैनेजमेंट ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। समारोह का संचालन लेक्चरर तानिया यादव द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में वाइस प्रिंसिपल डॉ अमित सेन एवं विभागाध्यक्ष हिमाँशु लोहानी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *