September 27, 2026
IMG_COM_202609271105093340.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो


काशीपुर। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग हुनर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर  डॉ. यूनुस चौधरी को जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आसिफ चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
आसिफ चौधरी ने कहा कि डॉ. यूनुस चौधरी अपने अनुभव समर्पण और नेतृत्व क्षमता से समाज के हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगें।उन्होंने कहा कि डॉ. चौधरी के अनुभव, सामाजिक जुड़ाव और कार्यकर्ताओं के साथ उनके निरंतर संवाद से परिषद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में योगदान मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा,डॉ. यूनुस चौधरी समाज के जरूरतमंद और हुनरमंद लोगों की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे उन्होंने  शीर्ष नेतृत्व एवं सभी कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए डॉ. यूनुस चौधरी के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *