September 22, 2026
IMG-20260922-WA0005.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। नगर निगम की ओर से स्वच्छता को लेकर वार्ड नंबर 40 कचनाल गाजी की मानपुर रोड पर स्थित विश्वनाथ पुरम में ‘स्वच्छता चौपाल’ का आयोजन किया गया जिसमें महापौर दीपक बाली ने मार्मिक अपील करते हुए जनता से अनुरोध किया कि मैं काशीपुर शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने हेतु आपका सहयोग मांगने आया हूं ।

महापौर ने कहा कि यदि आपके क्षेत्र में कूड़ा कलेक्शन गाड़ी नहीं आती तो उस पर लिखा हुआ नंबर सभी अपने यहां लिख ले और गाड़ी ना आने पर उस नंबर पर संपर्क करें ।यदि उसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरती तो मेरे से अथवा निगम के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के कूड़ा कलेक्शन गाडी के चालक उसके सहायक इस वाहन के सुपरवाइजर तथा क्षेत्र की साफ सफाई के सुपरवाइजर से जनता को रूबरू कराया और उन सभी का नंबर भी जनता को दिया। उन्होंने माता बहनों से अनुरोध किया कि रसोई में दो डस्टबिन के बजाय एक ही डस्टबिन रखें ताकि पता रहे की सुखा कूडा किस में डालना है और गिला कूडा किस में ।यदि आप लोग सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग करके देंगे तो हमें बहुत लाभ होगा और कूड़े को रीसाइकलिंग करने में मदद मिलेगी ।उन्होंने बताया कि शहर के वायु प्रदूषण की समस्या को दूर करने में नगर निगम लगातार प्रयास कर रही है ।10 ई वी एम स्टेशन तैयार हो रहे हैं जिनमें से तीन तैयार हो चुके हैं अतः इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करें और थोड़ी-थोड़ी दूर के लिए वाहन की बजाय यदि पैदल चला जाए तो स्वास्थ्य और सफाई दोनों की दृष्टि से सही रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम अपने ड्राइंग रूम को साफ रखते हैं इसी तरह काशीपुर शहर भी आपका ड्राइग रूम है ।कृपया कर इसे भी साफ स्वच्छ और सुंदर रखने में मदद करें ताकि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा की गई घोषणा कि काशीपुर को काशी की तरह सजाएंगे को मूर्त रूप दिया जा सके ।उन्होंने स्वच्छता साथियों एवं सुबह शाम घूमने वाले बुजुर्गों से भी अनुरोध किया कि वह भी इस काम में बेहतर सहयोग कर सकते हैं और जो भी सड़क पर कूड़ा डालें उसे रोके और फिर भी न माने तो उसके बारे में नगर निगम को अवगत कराया जाए। स्वच्छता चौपाल में खेल-खेल में भी स्त्री पुरुषों एवं बच्चों को सुखे और गीले कूड़े तथा स्वच्छता को कैसे बनाए रखा जाए इस बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह सैनी एडवोकेट तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पंडित एवं नगर मंडल उपाध्यक्ष श्याम मोहन रहे जबकि कार्यक्रम के संयोजक वार्ड पार्षद रवि प्रजापति रहे जिन्होंने चौपाल में आए सभी स्त्री पुरुषों का धन्यवाद किया और वार्ड को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम में नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी तथा सफाई निरीक्षक गणेश ध्यानी ने भी स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी पर जोर दिया। स्वच्छता साथी भी बनाए गए ।कार्यक्रम के संदेश में कहा गया कि “मेरा वार्ड, मेरी जिम्मेदारी” की भावना के साथ नागरिक स्वच्छ काशीपुर के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
‘स्वच्छता चौपाल’ के माध्यम से क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही नगर निगम और नागरिकों के बीच सहभागिता को मजबूत करने का संदेश दिया गया ।चौपाल में श्रीमती सुषमा वशिष्ठ ,अनु शर्मा, मंजू यादव ,पार्षद वैशाली गुप्ता, दुर्गेश सेवाल ,बबली जोशी, तुलसी, राजवंत, हेमा शर्मा उप्रेती ,हरबंश लाल महेशानंद लखेड़ा सतीश चंद्र युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन ठाकुर मंडल महामंत्री वैभव गुप्ता तरसेम सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र सहित चौधरी समरपालसिंह भाव्य पांडे अजय कुमार जसवीर सिंह सैनी सहित सैकड़ो स्त्री पुरुषों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *