September 21, 2026
IMG_COM_202609201643021990.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित एक रिजॉर्ट में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती और पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा की गई।बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम मल्होत्रा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. यूनुस चौधरी सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनीश बोर्ड ने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ तैयारियों में जुटा है। अल्पसंख्यक मोर्चा का लक्ष्य है कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समाज के पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए और उन्हें भाजपा की विचारधारा से जोड़ा जाए। कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर संगठन को मजबूत बनाएं और जनसेवा के माध्यम से जनता का विश्वास हासिल करें।”

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राम मेहरोत्रा ने कहा कि“सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा जनता की सेवा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अल्पसंख्यक समाज के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक अल्पसंख्यक समाज का शोषण किया, जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है।आगामी 2027 चुनाव में कार्यकर्ता जनसेवा के माध्यम से जनता का विश्वास मजबूत करेंगे।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य  डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर जनसेवा को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने और जनता के बीच सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में महमूद हसन बंजारा, परवेज अहमद, संदीप, शाहनवाज खान, तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *