चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नाकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री धर्मेन्द्र सिंह बसेड़ा जिला समन्वयक द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डाॅ0 दीपिका आत्रेय ने बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकरी डाॅ0 वन्दना सिंह ने स्वयंसेवियों को एन0एस0एस0 के आदर्श वाक्य, सन्देश एवं उद्देश्य बताते हुए समाज के प्रति स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि श्री धर्मेन्द्र बसेड़ा द्वारा स्वयंसेवकों को एन0एस0एस0 के शिविरों नियमित एवं विशेष शिविर, राष्ट्रीय एकीकरण शिविर, गणतत्र दिवस परेड़, मेगा शिविर, साहसिक शिविर, राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 आदि शिविरों की जानकारी देते हुए छात्राओं के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए एवं एन0एस0एस0 के महत्व को बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में एन0एस0एस0 में पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी प्रचार्या ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 गीता मेहरा असि0 प्रो0 डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 रंजना, डाॅ0 ज्योति रावत, डाॅ0 रजना, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ0 पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टण्डन, कु0 सृष्टि सिंह आदि उपस्थित थे।









