September 18, 2026
IMG20260916145702.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जसपुर रोड स्थित फार्मेसी शोध एवं शिक्षण संस्थान ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में ‘साइंस ऑफ स्पिरिचुअलिटी’ (आध्यात्मिकता का विज्ञान) विषय पर प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रसिद्ध वक्ता सुषमा लुथरा ने विद्यार्थियों को ध्यान, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर मेहनत के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. दीपक तेवतिया द्वारा प्रमुख वक्ता सुषमा लुथरा जी का स्वागत कर किया गया। तथा कार्यशाला का संचालन डॉ० सरफ़राज़ अहमद द्वारा किया गया, डॉ. दीपक तेवतिया ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस प्रकार की कार्यशालाएं न केवल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें जीवन में सकारात्मक सोच और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित भी करती हैं।
सुषमा लुथरा ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सच्ची सफलता केवल भौतिक उपलब्धियों से नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक विचारों से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से मेडिटेशन करने, अपने लक्ष्यों के प्रति अनुशासित रहने और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता को केवल धार्मिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि जीवन को बेहतर ढंग से समझने के माध्यम के रूप में देखना चाहिए। यह व्यक्ति को सकारात्मक सोच विकसित करने, सही निर्णय लेने और जीवन में संतुलन बनाए रखने में सहायता कर सकती है।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय के विभागध्यक्ष डॉ. सिसिर नंदी ने सभी अतिथियों, प्रमुख वक्ता सुषमा लुथरा जी, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की आशा व्यक्त की।
कार्यक्रम के व्यवस्थापक डॉ. नरेश कुमार रहे। सहयोगी के रूप में मोहित कुमार, मोहित प्रजापति, दिव्या प्रजापति, राधिका, दीपा, श्रेया, अमनदीप सिंह एवं लवी सहित कॉलेज के महविश जमाल, मुनीर आलम, हर्ष शारदा,अभीतुल पचौरी, मीनल ठाकुर, शाहनूर, आसिया सिद्दीकी, साकिब, मनु धीमान, राधा, बुशरा एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *