September 18, 2026
IMG_COM_202609171629453900.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। विराट व्यक्तित्व एवं दूरदर्शी सोच वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा, काशीपुर द्वारा काशी ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में महापौर दीपक बाली ने सहभागिता निभाते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं में रक्तदान के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया। अपने संबोधन में महापौर श्री बाली ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस पुनीत कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं का उन्होंने हृदय से आभार जताते हुए उनका अभिनंदन किया। अन्य जन से रक्तदान का आहवान करते हुए महापौर ने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना के साथ मानवता की भलाई के लिए सदैव तत्पर रहें। याद रखें आपके रक्त की बूंद किसी को जीवनदान देने में सक्षम साबित हो सकती है। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति, भाजपा जिला महामंत्री सुशील शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री सुमित प्रजापति, ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष पारस प्रजापति, ओबीसी मोर्चा महानगर मंत्री संजीव कुमार एवं आकाश प्रजापति, महानगर अध्यक्ष कविनगर मंडल ओबीसी मोर्चा दीवान सैनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा जयपाल, हरचंद सिंह, सचिन सैनी, शंकर कश्यप, पीयूष गौड़ व राधेश्याम प्रजापति आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *