September 17, 2026
IMG-20260917-WA0012.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर, 17 सितंबर 2026:श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIMT), काशीपुर में सृष्टि के प्रथम शिल्पकार एवं देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर संस्थान की प्रगति, समृद्धि एवं सभी के सुख-स्वास्थ्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह एवं प्राचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा ने संस्थान के अध्यक्ष श्री रवींद्र कुमार का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वकर्मा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रवींद्र कुमार ने सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा कौशल, कर्म, सृजनशीलता, तकनीकी दक्षता और परिश्रम के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और उनके समर्पित प्रयास संस्थान की कार्यसंस्कृति को मजबूत बनाते हैं।
विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर संस्थान के सहायक कर्मचारीगण को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए कर्मचारियों ने संस्थान के अध्यक्ष एवं प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के कार्यस्थल, संसाधनों एवं उपकरणों के प्रति सम्मान तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार कार्यसंस्कृति के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष श्री रवींद्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा सहित शिक्षकगण एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *