काशीपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए कल ग्राम सभा धनोरी पट्टी एवं ग्राम सभा गढ़ी इंद्रजीत में दो टाइल मार्गों का शिलान्यास किया गया। दोनों विकास कार्यों की कुल लागत ₹23.10 लाख है।
इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर धनोरी पट्टी के ग्राम प्रधान श्री रवि सिंह जी एवं गढ़ी इंद्रजीत के ग्राम प्रधान श्री अजय पाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्रीमती सीमा चौहान जी, मंडल अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री गुरुवक्ष बग्गा जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री नरेश जी, पूर्व युवा मोर्चा भाजपा अध्यक्ष श्री अंकित शर्मा जी, श्री बबलू चौधरी जी, श्री प्रदीप राजपूत जी सहित दोनों ग्रामों के सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कहा गया कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क, जल निकासी और अन्य आवश्यक जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार गति दी जा रही है।
₹23.10 लाख के इन दो टाइल मार्गों का निर्माण ग्रामीणों के लिए बेहतर आवागमन और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।









