September 11, 2026
IMG-20260911-WA0002.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

95% से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण।
काशीपुर:बाजपुर रोड स्थित क्षेत्र के प्रथम एमबीए कॉलेज सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के विगत दिवस आए एमबीए द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। उक्त कक्षा में 95% से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए है। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक डॉक्टर केवल कुमार ने बताया कि शिवांशी सेतिया ने कुल 1600 में से 1256 अंक एवं 78.5% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं प्रियमनंदनी ने 1600 में से 1245 अंक एवं 77.81% के साथ द्वितीय स्थान एवं कल्पना चौहान ने 1600 में से 1172 अंक एवं 74.87% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। शेष बचे विद्यार्थियों में से 95% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए हैं यहां बताते चलें कि सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी लगातार वीर माधो सिंह तकनीकी विश्वविद्यालय, देहरादून में उच्च अंक प्राप्त कर लगातार पात्रता सूची में अपना नाम अंकित करा रहे हैं ।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमति विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबंध समिति, निदेशकगण, प्राचार्य, रजिस्ट्रार , प्राध्यापक गण एवं समय स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *