90% से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण।
काशीपुर: बाजपुर रोड स्थित क्षेत्र के प्रथम एमबीए कॉलेज सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के विगत दिवस आए एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शानदार रहा, उक्त कक्षा में 90% से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए है। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक डॉक्टर केवल कुमार ने बताया कि इशिका शर्मा ने कुल 3200 में से 2500 अंक एवं 78.12% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं रितिका गुप्ता ने 3200 में से 2477 अंक एवं 77.40% के साथ द्वितीय स्थान एवं अंशिका अग्रवाल ने गुप्ता ने 3200 में से 2463 अंक एवं 77% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। शेष बचे विद्यार्थियों में से 90% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए हैं यहां बताते चलें कि सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी लगातार वीर माधो सिंह तकनीकी विश्वविद्यालय, देहरादून में उच्च अंक प्राप्त कर लगातार पात्रता सूची में अपना नाम अंकित करा रहे हैं ।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमति विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबंध समिति, निदेशकगण, प्राचार्य रजिस्ट्रार , प्राध्यापक गण एवं समय स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।









