August 26, 2026
IMG-20260825-WA0017.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर, 24 अगस्त 2026, श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIMT). काशीपुर में संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रमुख प्रमोटर्स में से एक स्वर्गीय श्री बृजेश कुमार जी की स्मृति में “बृजेश मेमोरियल हॉल’ नामकरण एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह उनके 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

समारोह में SIMT प्रबंधन, सोशल वेलफेयर एजुकेशनल सोसाईटी के पदाधिकारी, शिक्षकगण, कर्मचारी, गणमान्य अतिथियों के साथ-साथ स्वर्गीय श्री बृजेश कुमार जी के परिवार के सदस्यों ने उपस्थित होकर उनके जीवन, व्यक्तित्व एवं संस्थान के प्रति उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात स्वर्गीय श्री बृजेश कुमार जी के चित्र का अनावरण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर श्री रविन्द्र कुमार, President, SIMT एवं प्रमुख Promoter, ने स्वागत संबोधन में अपने अनुज स्वर्गीय श्री बृजेश कुमार जी को स्मरण करते हुए उनके साथ अपने व्यक्तिगत एवं संस्थागत जुड़ाव के संस्मरण साझा किए। उन्होंने शिक्षा के प्रति श्री बृजेश कुमार जी की प्रतिबद्धता, दूरदृष्टि और SIMT की विकास यात्रा में उनके योगदान को रेखांकित किया।

समारोह में श्रीमती नीलम अग्रवाल, Joint Secretary, SWES, श्री अभिनव अग्रवाल, Vice President, SWES, श्री अर्पित अग्रवाल, Secretary SWES, डॉ शिप्रा शर्मा, Assistant Professor, Department of Education, डॉ. योग राज सिंह, Director, SIMT, श्री बलविंदर सिंह, HOD, Department of Computer Science, तथा श्रीमती श्रुति अग्रवाल ने अपने संबोधनों एवं संस्मरणों के माध्यम से स्वर्गीय श्री बृजेश कुमार जी के व्यक्तित्व, शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, संस्थान निर्माण की उनकी दूरदृष्टि तथा SIMT की विकास यात्रा में उनके योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर स्वर्गीय श्री बृजेश कुमार जी की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम अग्रवाल, ज्येष्ठ भ्राता एवं SIMT ds President तथा प्रमुख Promoter श्री रविन्द्र कुमार एवं श्रीमती कमलेश अग्रवाल,

बड़े पुत्र एवं पुत्रवधू श्री अभिनव अग्रवाल एवं श्रीमती श्रुति अग्रवाल, छोटे पुत्र एवं पुत्रवधू श्री अर्पित अग्रवाल एवं श्रीमती आयुषी अग्रवाल, पुत्री श्रीमती आंचल अग्रवाल, परिवार की अन्य सदस्य श्रीमती ज्योति अग्रवाल तथा परिवार की अगली पीढ़ी एवं पोते-पोतियाँ उपस्थित रहे।

स्वर्गीय श्री बृजेश कुमार जी एक शिक्षाविद्, उद्यमी एवं संस्थान निर्माता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते थे। उन्होंने वर्ष 1973 में आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एम.ए. की उपाधि प्राप्त की। काशीपुर, बाजपुर एवं रुद्रपुर में लगभग 35 वर्षों तक व्यवसाय से जुड़े रहे।

शिक्षा के क्षेत्र में उनका विशेष योगदान रहा। वे टेंपलटन कॉलेज, काशीपुर के संस्थापक अध्यक्ष रहे, जो केजी से कक्षा 12 तक आवासीय शिक्षा प्रदान करने वाला सीबीएसई से संबद्ध संस्थान है। शिक्षा के प्रति उनकी इसी प्रतिबद्धता ने उन्हें संस्थान निर्माण के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई।

श्री बृजेश कुमार जी अगस्त 2003 से SIMT के Vice President रहे तथा संस्थान के दो प्रमुख प्रमोटर्स में से एक थे। SIMT की स्थापना एवं विकास यात्रा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वक्ताओं ने कहा कि श्री बृजेश कुमार जी की विरासत केवल उनके द्वारा स्थापित संस्थानों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी दूरदृष्टि, शिक्षा के प्रति समर्पण, उद्यमशीलता और संस्थान निर्माण की सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

“बृजेश मेमोरियल हॉल’ का नामकरण इसी विरासत को सम्मान देने और उसे आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। यह हॉल भविष्य में शैक्षणिक गतिविधियों, संवाद, विचार-विमर्श, सेमिनार एवं विभिन्न संस्थागत कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।समारोह का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।’एक विरासत, जिसे स्मरण रखा जाएगा; एक दृष्टि, जिसे आगे बढ़ाया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *